बिलासपुर – 24जुलाई 2023
रेलवे पटरियों पर मवेशियों के प्रवेश ने ट्रेनों की समय की पाबंदी पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है । मवेशियों के टकराने की घटनाओं से न केवल ट्रेनों की समय की पाबंदी के साथ-साथ ट्रेनों एव उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा भी प्रभावित होती है । ट्रेनों के साथ मवेशियों के टकराने की घटनाओं को कम करने के लिए बिलासपुर मंडल में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही साथ मवेशियों के मालिकों को भी इससे होने वाले नुकसानों और कानूनों की समझाइश दी जा रही है । पशुपालकों को, पहले स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया जा रहा है साथ ही यदि वे इसका पालन नहीं करते हैं, तो प्रशासन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।
चराई करते समय, मवेशी रेलवे पटरियों पर आ जाते हैं और गाड़ियों की चपेट में आने से मर जाते हैं। ऐसे हादसों से न केवल गाड़ियो का परिचालन प्रभावित होता है बल्कि रेल्वे संपत्तियो को भी नुकसान होता है साथ ही साथ उनमे यात्रा करने वाले यात्रियो के जान माल की सुरक्षा भी खतरे मे पड़ जाती है।
रेल प्रशासन द्वारा रेलवे सुरक्षा बल एवं संबधित निरीक्षकों को इस प्रकार के मामले में कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मवेशी मालिक अपनी मवेशियां को रेल लाइनों से दूर रखकर रेल परिचालन को सुगम बनाने मे मदद करे ।
इस तरह के मामले मे रेलवे अधिनियम 1989 की धाराएँ 153 और 154 के तहत जुर्माना या कारावास या दोनों का प्रावधान है तथा इस प्रकार के मामले की पुनरावृति होने पर दोषी के खिलाफ अधिकाधिक अर्थदंड एवं कठोर कार्यवाही हो सकती है ।
रेलवे ट्रेनों की समय सीमा में सुधार एवं सुरक्षित यात्रा व परिवहन के लिए रेलवे की सीमा मे मवेशियों को प्रवेश करने से रोकने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

