रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के छत्तीसगढ़ दौरे पर टी एस सिंहदेव द्वारा कसे गए तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद गोमती साय ने कहा पहले सिंह दी को बताना चाहिए कि कांग्रेस प्रदेश में गरीबों का आवास क्यों नही बनवा पाई ? प्रदेश के सबसे अमीर विधायक सिंहदेव गरीबों का दर्द महसूस नही कर सकते। सांसद गोमती साय ने स्मरण कराते हुए पूछा कि उन्होंने पंचायत मंत्री का पद क्यों छोड़ा? मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए बार बार दस जनपथ की दौड़ लगाने वाले सिंहदेव अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह खुद मुख्यमंत्री का पद चाहते थे। एक रोते हुए बच्चे को लाली पॉप दिया जाए तो वह चुप होकर मुस्कुराने लगता है पांच सालो तक मुख्यमंत्री पद के लिए विलाप करने वाले सिंहदेव चुनाव के पहले उप मुख्यमंत्री पद का लाली पॉप लेकर अचानक चुप हो गए । अमित शाह जी के दौरे से घबराए हुए कांग्रेस नेता किराए का मकान लेने की सलाह देने के पहले अपने मकान की चिंता करे जनता आगामी विधान सभा चुनाव में दौरान कांग्रेस से उनका मकान खाली करवाने वाली है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

