बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 26 जुलाई 2023 )/अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय के नेतृत्व में प्राधिकरण के सदस्य श्री महेश दुबे, श्री नरेन्द्र बोलर एवं श्रीमती आशा पाण्डेय ने विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदारों की उपस्थिति में अरपा नदी पर शहर के में बन रहे पचरीघाट बैराज एवं शिवघाट बैराज का निरीक्षण किया। पचरीघाट बैराज में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। 20 गेट में 2 स्लैब की ढलाई बची हुई है और 3 गेट लगने बाकी है। गेट का निर्माण पूर्ण होकर रखा हुआ है। बरसात की पानी आ जाने के वजह से, ढलाई न हो पाना अधिकारी और ठेकेदार ने बताया। प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने पूरे कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिवघाट बैराज पर कुल 24 गेट बनने हैं, जिसमें 8 की ढलाई बची हुई हैं। गेट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, बाकि गेट बनकर तैयार रखे हुए हैं, ढलाई होते ही लगा दिया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और ठेकेदारों से 30 जून की समय सीमा पर कार्य पूर्ण नहीं होने का कारण पूछा गया। अधिकारियों ने बरसात का हवाला देते हुए कहा कि नदी में पानी आ जाने के कारण विलंब हो रहा है। 30 अगस्त तक पचरीघाट का कार्य पूरा किया जा सकता है, नदी में पानी कम होते ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। शिवघाट को लेकर उन्होंने अक्टूबर तक कार्य पूर्ण होने की बात कही।
निरीक्षण के पश्चात् उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय ने कहा कि निरीक्षण एवं आज दिनांक तक की कार्य प्रगति की रिपोर्ट लिखित में मुख्यमंत्री एवं अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल, जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा को सौंपी जायेंगी। विभाग और ठेकेदार दोनों की कार्यक्षमता की रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुंचायी जायेगी। अभय नारायण राय ने यह भी बताया कि जल संसाधन विभाग के सचिव पी. अंबलगन ने भी रायपुर में ठेकेदार एवं अधिकारियों की बैठक लेकर समय सीमा पर काम नहीं हो पाने पर नाराजगी जताई है और जल्द काम पूरा करने कहा है। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के पदाधिकारियों के साथ खारंग के कार्यपालन अभियंता श्री एस. के. सराफ, अनुविभागीय अधिकारी श्री के. के. सिंह, उपअभियंता श्री आयुष तिवारी, श्री मनीष राजपूत, श्री नवीन सोनी, वैशाली पात्रे, उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

