*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) । धरमजयगढ़ के सुखामुड़ा तालाब के पास युवकों के बीच हुई मारपीट मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने कल आरोपित 3 युवकों और 2 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया गया जिनसे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे का पंच, पत्थर के टुकड़ों की जब्ती की गई है । धरमजयगढ़ थाने में आरोपियों पर हत्या का प्रयास का मामला किया गया था । जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ से थाना धरमजयगढ़ में ग्राम केकरानारा निवासी बालक सिंह पंडो (आहत) के संबंध में अस्पताली तहरीर जांच के लिये प्राप्त हुआ । अस्पताली तहरीर की जांच चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुमार सिदार द्वारा की गई । आहत बालक सिंह पंडो ने अपने बयान में बताया कि 17 जुलाई को छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम धौराखोल गये थे जहां से रात्रि लौटते समय ग्राम सोखामुडा तालाब के पास धौराखोल के कुछ लड़के गांव की लड़की से छेड़खानी किये हो कहकर धारदार वस्तु , हाथ मुक्का एवं डंडा से झगड़ा मारपीट किये । घटना में बालक पंडो को गंभीर चोटें आयी थी । मेडिकल रिपोर्ट, बयान पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था । अपराध विवेचना में मारपीट में ग्राम कमतरा के हरि बैगा और उसके साथियों के संलिप्त होने की जानकारी मिली जो सभी युवक अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी उपरांत गांव से फरार थे । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश दिया जा रहा था । आरोपियों के सरहदी इलाके में छिपे होने की जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा आज आरोपी (1) हरि शंकर बैगा पिता भुवनेश्वर बैगा उम्र 19 साल (2) रूप सिंह बैगा पिता धनीराम बैगा उम्र 22 साल (3) पुरुषोत्तम बैगा पिता नोहर साय बैगा उम्र 18 साल निवासी कमतरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ एवं 02 अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ में घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटर सायकल की जप्ती की गई है । आरोपियों को आज रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक नंद कुमार पैंकरा, उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार एवं हमराह स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

