*
रायपुर,(वायरलेस न्यूज 02 अगस्त 2023 ) / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के लिए आभार जताया और उन्हें विगत 3 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लिए जाने की सूचना दी।
मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि पहली बार संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गयी है। इस फैसले का लाभ छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों एवं योजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों के हित में अनेक फैसले लिए जा रहे हैं। जहां एक ओर केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा सहित कई घोषणाएं कर्मचारियों के हित में की गई, वहीं अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का निर्णय संविदा कर्मचारियों के लिए लिया गया है। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी अन्य मांगों के विषय में ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संविदाकर्मियों को उनके ज्ञापन पर हरसंभव कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशलेश तिवारी सहित सर्वश्री हेमंत सिन्हा, अशोक कुर्रे, संजय सोनी, विजय यादव, श्रीकांत लास्कर, सुदर्शन मंडल, ताकेश्वर साहू, टीकमचंद कौशिक, गोपालगिरी गोस्वामी, सूरज सिंह ठाकुर, टेकलाल पाटले, परमेश्वर कौशिक, संजय तिवारी, अशोक सिन्हा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

