*रंजीता स्टेडियम ग्राउंड में “जशपुर है तैयार, चुनई तिहार” जश- प्रण के थीम पर मतदाता जागरूकता का लिया संकल्प*
जशपुर नगर
आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जिले में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं एवं लोकतंत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत हर स्तर पर विभिन्न गतिविधियाें का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जशपुर शहर में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि गांव-शहर की समग्र विकास के लिए हर एक वोट जरूरी है। अगर अपने गांव का विकास करना है तो सही व्यक्ति एवं सही सेवक को चुनना एवं उसे चुनने की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करना भी उतना ही आवश्यक है।
साइकिल रैली रणजीता स्टेडियम से एनईएस कॉलेज नगर के मुख्य मार्ग होकर पहुंचा। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ संदीप मिश्रा, अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं, नागरिकगण भारी संख्या में साइकिल रैली कर अधिक से अधिक मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। कलेक्टर ने मतदान के प्रति जागरूक होने संकल्प दिलाया।साइकिल रैली मतदान जागरूकता रैली में दिव्यांग आइकन कु. ललिता पैंकरा सहित अन्य दिव्यांगजन भी शामिल हुए। साइकिल रैली पश्चात छात्र छात्राओं ने ‘‘जशपुर है तैयार, चुनई तिहार” के थीम पर रणजीता स्टेडियम में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया । इसके साथ ही नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करने मतदाता संबंधी ‘जशपुर है तैयार, चुनई तिहार” के थीम पर रणजीता स्टेडियम में मानव श्रृंखला जश – प्रण के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमे नव विवाहिता वधु, नए मतदाता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल , जिला मुख्यालय मैं संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होकर मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, श्रीमती श्यामा पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता, स्वीप नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता, विभाग के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

