बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कल से मिलेगी सुविधा 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को रायगढ़ में मिला स्टॉपेज, रायपुर, बिलासपुर से रायगढ़ जाने वाले यात्रियों को होगी आसानी, कल से मिलेगी

सुविधा छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने 18 अगस्त से लंबी दूरी की छह ट्रेनों का रायगढ़ स्टेशन में स्टॉपेज देने का फैसला लिया है. इसमें हैदराबाद-रक्सौल, सूरत-मालदा और हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस शामिल हैं. छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने 18 अगस्त से लंबी दूरी की छह ट्रेनों का रायगढ़ स्टेशन में स्टॉपेज देने का फैसला लिया है. इसमें

हैदराबाद-रक्सौल, सूरत-मालदा और हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस शामिल हैं. ट्रेनों का स्टॉपेज मिलने से रायगढ़ के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. इससे बिलासपुर और रायपुर से रायगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर विकल्प मिलेगा. कोरोना कॉल के बाद से रेलवे ने ट्रेनों को बंद कर दिया था. फिर दो साल बाद जब कोरोना का संक्रमण कम हुआ, तब ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई. लेकिन, रेलवे ने छत्तीसगढ़ के छोटी स्टेशनों में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया था, जिसके बाद रेलवे को विरोध का भी सामना करना पड़ा. वहीं, रायगढ़, जांजगीर-चांपा जैसे स्टेशन में दूसरी ट्रेनों को भी स्टॉपेज देने की मांग उठने लगी. ताकि, यात्रियों को सफर में परेशानी न हो और लंबी दूरी की यात्रा करने में आसानी हो. हावड़ा-मुंबई रूट पर स्थित रायगढ़ स्टेशन एक तरह से ओडिशा बॉर्डर जिला है. यहां से होकर कई गाड़ियां चलती है. लेकिन स्टॉपेज नहीं होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता. ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा ट्रेन की स्टॉपेज को लेकर लगातार मांग की जा रही थी. रायगढ़ से होकर रोजाना बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है. वहीं, बिलासपुर और रायपुर के लोगों के लिए भी रायगढ़ स्टेशन जाने के लिए सीमित ट्रेनों में सफर करना पड़ता है. जब लोकल और पैसेंजर ट्रेन कैंसिल हो तो, लोगों के लिए विकल्प नहीं रहता है और उन्हें परेशानी होती है. इन छह एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज मिलने के बाद यात्रियों को रायगढ़ स्टेशन के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

