🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने तीन एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मिली मंजूरी सांसद गोमती साय ने हरी झंडी दिखा रायगढ़ रेलवे स्टेशन से किए रवाना

On: August 18, 2023 3:33 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज 18अगस्त)रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने तीन एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मिली मंजूरी लोकसभा सांसद गोमती साय साहित तमाम नेताओं और रेल प्रबंधन ने आज हरी झंडी दिखाकर रायगढ़ रेलवे स्टेशन में किए रवाना

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस, सूरत – मालदा एक्सप्रेस और हावड़ा-साईं नगर एक्स्प्रेस का ठहराव हुआ । जहां रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय सहित तमाम नेताओं और रेंलवे मंडल ने आज शाम 5 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किए ।

रेलवे स्टेशन में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद ने रायगढ़ वासियों और क्षेत्रवासियों को तीनों ट्रेनों के ठहराव के लिए शुभकामनाएं दी । तीनों एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार और केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को रायगढ़ जिले को मिली बड़ी सौगात के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनताओ की ओर से आभार व्यक्त किए । वहीं लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई स्टेशनों को अमृत रेलवे स्टेशन में जोड़ने और भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय रेल की सुविधाओं में बढ़ोतरी की बात कही ।

आपको बता देगी बिलासपुर रेलवे मंडल के रायगढ़ रेलवे स्टेशन में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से रायगढ़ वासियों सहित क्षेत्र में काफी हर्ष का माहौल है । रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद गोमती साय के पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ क्षेत्र की जनताओं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किए । जहां रेलवे मंडल के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गुरूपाल सिंह भल्ला, बिलासपुर रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय , विकाश कुमार कश्यप वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित क्षेत्रवासी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment