अमित जोगी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर जोगी कांग्रेस का पलटवार
बस्तर के जल, जंगल और जमीन की लड़ाई पहले स्व अजीत जोगी ने लड़ी अब लड़ रहे है अमित जोगी – भगवानू
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 28 अगस्त 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अध्यक्ष श्री अमित जोगी के विरुद्ध कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के बयान पर पलटवार और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्त भगवानू नायक ने कहा अमित जोगी खिलाफ दीपक बैज जी का बयान सत्ता का अहंकार, अपरिपक्व राजनीति का परिचय और उनके बौखलाहट को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। श्री अमित जोगी को कहां जाना है और कहां नहीं जाना है वह छत्तीसगढ़ की जनता, लाखों जोगी कांग्रेसी और खुद अमित जोगी तय करते है अमित जोगी को श्री दीपक बैज की सलाह की जरूरत नहीं है । खुद अमित जोगी छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता रहे स्व अजीत जोगी के पुत्र है, विद्वान अधिवक्ता और लोकप्रिय नेता है उनका हर फैसला छत्तीसगढ़ की जनता लेती है। उन्होंने कहा दीपक जी बस्तर के सांसद है अमित जोगी को बस्तर के अस्पताल दिखाने के बजाए खुद जा कर देखना चाहिए , जो कि आज मात्र एक रिफर सेंटर बन रह गई है और बदहाल अवस्था में तब्दील हो गया है। रोजगार के नाम पर बस्तर के युवाओं को उनके ही कांग्रेस सरकार ने बस्तर में उत्पन्न नौकरियों पर बस्तर के युवाओं की प्राथमिकता खत्म कर दी है। उन्हें ये भी जाकर देखना चाहिए कि उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मंत्री के साथ फूड प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के पश्चात भी आज पर्यंत तक उसका काम प्रारंभ नही हुआ, उनके निर्वाचन क्षेत्र में कही महिलाएं तो छात्रावास में बच्चियों से अनाचार की बढ़ती घटनाएं, धार्मिक सौहाद्र वार करती रोज नफरत की बढ़ती घटनाएं,शिक्षा का गिरता स्तर, डीएमएफ फंड में भ्रष्टाचार ,आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और मौलिक अधिकारों पर रोज हों रहे शोषण, एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण के लिए कांग्रेस सरकार का प्रयास ऐसे अनेकों उदाहरण है जिसे बस्तर सांसद दीपक बैज जी को स्वयं देखकर आत्म चिंतन मंथन करना चाहिए ना कि सत्ता के नशे में चूर होकर छत्तीसगढ़ राज्य के हितैषी संघर्षरत नेता श्री अमित जोगी पर ओछी राजनीति का परिचय देते हुए ऐसे बयान बाजी करनी चाहिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

