कोरबा/बिलासपुर( वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गोपालपुर पुनर्वास में तीन दिवसीय महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट पवित्र का कार्यक्रम चलाया गया।
एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र के समापन समारोह दिनांक 27.08.23 को संपन्न हुआ, जिसमें श्रीमति मधुमति राव,अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उक्त शिविर में मासिक धर्म के दौरान अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान वा राहत के उपाय बताये गए। साथ ही महिलाओं को योग आसन ,मुद्रा , भस्त्रिका,मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 60 महिलाएं लाभान्वित हुए।
अध्यक्षा मैत्री महिला समिति ने अपने उदबोधन में सभी महिलाओं को शिविर में सिखाये गए, नियमों का नियमित पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अपने सामाजिक कल्याण शाखा मैत्री बंधन के तहत मैत्री महिला समिति द्वारा शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को मेडिकल किट प्रदान किया गया.
शिविर में मैत्री महिला समिति के अन्य पदाधिकारी, सी.एस.आर. के प्रतिनिधि, व्यक्तित्व विकास केंद्र के पशिक्षक एवं गाँव के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

