रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) अग्रोहा सेवा संघ परिक्षेत्र चंन्द्रपुर-डभरा की कार्यकारणी की बैठक गत 26 सितम्बर को सुपा में आयोजित की गयी। इस सामाजिक संस्थान द्वारा हर दो माह में एक बार बैठक आयोजित की जाती है और इस बैठक में संस्थान द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाई जाती है।
इस बैठक में सुनील रामदास शामिल हुए। समाज के सभी लोगों ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अपने विचार रखे। सुनील रामदास ने अपने उद्बोधन में कहा प्रत्येक अग्रवाल बंधुओं का जन्म समाज सेवा के लिए ही हुआ है। सेवा हेतु समाज द्वारा जब कभी उन्हें याद किया जाएगा, सेवा के तत्पर रहूंगा।
आगे उन्होंने कहा कि अग्र समाज के सामाजिक कार्यों का केन्द्र सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय रहता है। इस समाज द्वारा भारत के हर कोने में मंदिर, प्याऊ, धर्मशाला व चिकित्सालय आदि सेवाएं स्थाई रूप में मिल जाएगी। क्योंकि यह समाज, समाज से कमा कर समाज में पुनः सेवा के रूप में लौटाने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि अग्रोहा सेवा संघ परिक्षेत्र चंन्द्रपुर-डभरा द्वारा सर्व समाज के हित में कई कार्य किए गए हैं और हमारा उद्देश्य रहता है कि सर्व समाज के हित में अधिक से अधिक सेवा गतिविधियों को बढ़ाएं, जिससे कि हर समाज के जरूरतमंद व्यक्ति की सार्वजनिक सेवा में हम सहभागी बने।
इसीलिए अग्रवाल बंधुओं को अग्र समाज के संज्ञा से सम्बोधित भी किया जाता है और इस बैठक में किए गए कार्यों के चर्चा के साथ-साथ प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा हुई। अतः किए गए कार्य के साथ-साथ प्रस्तावित कार्य सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के भारतीय विचार से प्रेरित हैं। कार्यों को करने का यही भाव मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य है।
सक्ति और रायगढ़ जिले के लगभग 50 गांवों के सदस्यों से मिलकर गठित यह संस्था लगभग 32 वर्षों से अंचल में कार्य कर रही है। इस संस्थान द्वारा सर्व समाज की उपयोगिता हेतु अंचल में भिन्न प्रकार के कार्य किए गए हैं और इस बैठक में भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
अग्रोहा सेवा संघ परिक्षेत्र चंन्द्रपुर-डभरा के अध्यक्ष सोमराज अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और आमंत्रित सदस्य व कार्यकारणी के सदस्य सर्वश्री पवन अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, कृष्ण अवतार अग्रवाल, शरद अग्रवाल, हंसु अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल (रायगढ़), नरेश अग्रवाल (रायगढ़) संतोष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, नरेश अग्रवाल (सुपा) आदि की उपस्थिति रही। कार्यकारणी द्वारा आयोजित सभा को अध्यक्ष सोमराज अग्रवाल ने संबोधित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

