🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज: रघुवर दास को ओडिशा और इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया

On: October 18, 2023 6:10 PM

(वायरलेस न्यूज नेटवर्क) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है। नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment