🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायपुर उत्तर में चाकू बाजी की घटना को लेकर पुरंदर मिश्रा पहुंचे थाना, 24घंटे के भीतर कार्यवाही करने को कहा ,घायल राजु को देखने अस्पताल गए

On: October 18, 2023 7:17 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) राजधानी में सरेराह चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महीनेभर में ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चाकूबाजी की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।

आज इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ नगर में चाकूबाजी की ही एक नई घटना हो गई। इन घटनाओं को लेकर उत्तर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने चिंता जताते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सिविल लाइंस थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।अपराधी तत्वों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर बाकायदा उसे वायरल करने से भी नहीं डर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में अनाकानी करती है।

पुरंदर मिश्रा घायल युवक राजू सोना से अस्पताल जाकर मुलाकात की। राजू सोना का कुशलक्षेम जाना

बुधवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने घायल युवक राजू सोना से अस्पताल जाकर मुलाकात की। राजू सोना का कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना प्रकट की। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, लगभग पांच साल से राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था चौपट है। आए दिन यहां हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, चेन स्नैचिंग सट्टेबाजी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो रही हैं। गली-गली में शराब सहित अन्य मादक पदार्थों का अवैध धंधा चल रहा है। महिलाओं का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है, इसके बावजूद पुलिस अपराधी तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन शहर की जनता अब ये सब और बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का मन बना लिया है। जनता का मूड स्पष्ट है कि, अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

पुलिस को दिया अल्टीमेटम

प्रकाश सोना को गम्भीर रूप से घायल के बाद भी पुलिस ने मामूली धारा लगाकर हमलावरों को छोड़ दिया। इसके विरोध में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महामंद और धर्म सेना प्रमुख विक्रम केवलानी समेत जगन्नाथ नगर के समस्त युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि बदमाशों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर न्यायसंगत कार्यवाही नहीं की गई तो जगन्नाथ नगर क्षेत्र के लोग थाने का घेराव करेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment