बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) ’सरकण्डा के संस्कार भवन में हुई बैठक में विप्रजनों ने भाजपा को जिताने का संकल्प पारित किया’.
’बिलासपुर को बनाएंगे अपराध मुक्त…. विप्रो जनों के आशीर्वाद के बिना पुरुषार्थ की प्राप्ति संभव नही- अमर अग्रवाल’
’युवा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने भाजपा को जिताने विप्रजनों से मांगा आशीर्वाद’
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सरकण्डा के संस्कार भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ विप्र समाज की बड़ी बैठक में बिलासपुर को अपराधमुक्त बनाने का संकल्प दोहराया, इस मौके पर उपस्थित विप्र समाज के प्रमुखों ने श्री अग्रवाल को विजय आशीर्वाद दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था में लोगों का विकास तथा काम-धंधा,प्रगति ब्राम्हणों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना पुरुषार्थ की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले 03 दिसम्बर के बाद विप्रजनों के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। जनमानस को सुरक्षा की गारंटी हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी, कांग्रेस के संरक्षण में शहर में हो रही चाकूबाजी, गुण्डागर्दी, जमीन पर अवैध कब्जा करने का खुला खेल बंद कराया जाएगा। इससे पूर्व बेलतरा के भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने भाजपा से टिकट मिलने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया। श्री शुक्ला ने विप्रजनों से बिलासपुर से अमर अग्रवाल तथा बेलतरा से खुद के लिए आशीर्वाद मांगा, कार्यक्रम के प्रारम्भ में वरिष्ठ विप्र प्रदीप शर्मा, संतोष तिवारी, प्रणव शर्मा, विजयधर दीवान, लोकेशधर दीवान ने बिलासपुर का खोया हुआ गौरव पुनः स्थापित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने का आहा्रवान किया, इसका छत्तीसगढ़ विप्र समाज ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्कार भवन में बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

