सत्ता के संरक्षण में बिलासपुर मे लगातार बढ़े अपराध- अमर अग्रवाल
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 27.10.2023) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने बाजे-गाजे के साथ शुक्रवार को उसलापुर,विनोचा कॉलोनी शुभम विहार,रामदेव राईस मिल तथा 27 खोली में घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगा। जन समर्थन यात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने कहा कांग्रेस शासनकाल में गुण्डागर्दी,गैंगवार, जमीनों की रातोंरात अफरातफरी से बिलासपुर के नागरिक तंग आ गए हैं। पिछले पॉच साल में कांग्रेस ने शहर के विकास के लिए कुछ नही किया। भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि 03 दिसम्बर को मतगणना के बाद भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। इसके बाद गुण्डों की शहर से विदाई हो जाएगी। श्री अग्रवाल ने आगे कहा राजनैतिक संरक्षण के बगैर शहर मेंगुण्डागर्दी,गैंगवार नही हो सकता। उन्होंने कहा बिलासपुर एक शांत मिजाज का शहर है] उसका गौरव लौटाना उनकी जिम्मेदारी है। जनसम्पर्क अभियान के दौरान उनके साथ अजीत सिंह भोगल, पुर्व पार्षद नरेश नायडू, पार्षद, सुनीता मानिकपुरी पार्षद श्रद्धा जैन,कमल जैन,प्रमोद शर्मा, अमित चतुर्वेदी महिला मोर्चा के पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे।
सायं सत्र में सरकण्डा बिलासपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा प्रदेश के दूसरे बड़े शहर न्यायधानी बिलासपुर को ऐसा सशक्त जनप्रतिनिधि चाहिए जो प्रतिबद्ध और नियोजित विकास से सरोकार रखता हो असुरक्षा और भय के वातावरण को दूर करने का जिसमें साहस हो, विधानमंडल हो या मंत्रिमंडल, बिलासपुर का आवाज बुलंद कर सके। लेकिन कांग्रेस के विधायक जनता का दुख-दर्द दूर करने के बजाय सहानुभूति लेने की मंशा से अपना दुखड़ा रोते ही नजर आए। कांग्रेस की सरकार बनते ही बिलासपुर समेत प्रदेश में जारी विकास के कार्य ठप्प पड़ गए। कुछ समय में ही माफिया राज की तुती बोलने लगी। शहरी अधोसंरचना विकास के लिए नई योजना बनाना तो दूर, कांग्रेस के नेता पॉच साल में बिजली,पानी और सड़कों की मूलभूत सुविधायेँ भी उपलब्ध नही करा सके। शहर में जारी समस्त विकास कार्य मोदी सरकार की अनुपम उपहार स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे हैं] उसमें भी कांग्रेस के नेता मद परिवर्तन करके गुणवत्ताहीन कार्य, कमीशनबाजी और लीपापोती करने पर उतारू हैं। पॉच वर्षों में हत्या,बलात्कार भ्रष्टाचार और घोटालों का ग्राफ, बढ़ता राजनीतिक अपराधीकरण, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की देन है।
मोदी सरकार बिलासपुर रेल्वे जोन के कायाकल्प के लिए उपलब्ध करा रही है वर्ल्ड क्लास सुविधायें– भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शशी अग्रवाल महिला मोर्चे एवं महिला मंडल की सदस्यों के साथ रेल्वे परिक्षेत्र में कन्सट्रक्शन कॉलोनी वायरलेश कॉलोनी, बंग्ला यार्ड, आर.टी.एस. कॉलोनी के वार्डो में घर-घर जनसम्पर्क कर भाजपा को विजयी बनाने के लिए जनसमर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा,रेल्वे क्षेत्र मिनी इंडिया की तरह है। यहॉं सभी समाजों के लोग बिलासपुर रेल्वे जोन के अंतर्गत सेवा देने वाले अधिकारी, कर्मचारी परिवारों से हैं। भारतीय रेल्वे के उत्थान के लिए मोदी सरकार के द्वारा वर्ल्ड क्लास लेवल की सुविधायें बिलासपुर रेल्वे जोन को दी जा रही है। केन्द्रीय बजेट मे 6 हजार करोड़ रूपये माननीय प्रधानमंत्रीजी के द्वारा रेल्वे के कायाकल्प एवं यात्री सुविधायें हेतु दिया गया। श्रीमती अग्रवाल ने रेल्वे इलाके की माताओं,बहनों, युवाओं बुजुर्गों से प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदीजी की भाजपा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

