एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का शुभारंभ
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी लारा में दिनांक 30 अक्तूबर 2023 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ श्री एस एन जाट, शाखा प्रमुख, भ्रष्टाचार विरोधी, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, छत्तीसगढ़, रायपुर की मुख्य आतिथ्य में समपन हुआ। कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि की रूप में श्री दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा की गरिमामयी उपस्थिती रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री एस एन जाट ने कहा लोगों को अपनी आचार व्यवहार में ईमानदार दिखनी चाहिए। अनैतिक कार्य कर इकठा किया गया धन दौलत हमेशा आपको भय एवं असुरक्षा की भावना दिलाती रहेगी।
खास कर शासकीय कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाने की आवश्यकता है। आदमी अपनी आचार व्यवहार से ही सन्मान की पात्र बंनता है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री दिवाकर कौशिक। कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) ने कहा सत्यनिष्ठा एनटीपीसी की मूल मान्यताओं में है। इसी लिए एनटीपीसी में ईमानदारी, पारदर्शिता को महत्व दिया जाता है। इस वर्ष की थीम है “ भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” जो की हम सब को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित करता हगाई। एनटीपीसी की हर कार्य राष्ट्र हित में ही है।
पूरे सप्ताह में कर्मचारियों, सहयोगियों, गृहिणीयों, बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचा एवं अनु) , श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण ), श्री एस के रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री हृदय मण्डल, महाप्रबंधक (नगर प्रशासन), श्री एस के स्वाइन, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री पंकज शेखर, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता ), श्री कन्हैया दास, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

