हाई कोर्ट ने झीरम कांड को लेकर किया बड़ा ऐलान

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) विवादित झीरम कांड को लेकर दरभा थाने में दर्ज एफआईआर के खिलाफ एनआईए की क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एफआईआर की कार्रवाई पर आगामी आदेश तक रोक लगा दिया है | मामले में जस्टिस प्रशांत मिश्रा के डिवीजन बेंच में आज को सु्नवाई की गयी |
आपको बता दे कि , 25 मई 2013 को बस्तर के दरभा में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया था | जिसमें कांग्रेस के नामी नेताओं की जान चली गयी थी | इस मामले में पूर्व में दर्ज एफआईआर के बाद एनआईए ने अपनी कार्यवाई प्रारम्भ कर दी है | इसके बाद घटना में मारे गए कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के पुत्र जितेंद्र मुदलियार ने मई 2020 को दरभा थाने में झीरम कांड के षड़यंत्र की जांच की मांग को लेकर एक और एफआईआर दर्ज करवाई थी |
एफआईआर में झीरम मामले की जांच प्रदेश की जांच एजेंसी से कराए जाने की मांग पर एनआईए ने याचिका दायर करी थी | जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था | इसके खिलाफ एनआईए ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील प्रस्तुत करी थी |
आज हाईकोर्ट में जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के डिवीजन बेंच में एनआईए की ओर से उनके एडवोकेट ने तर्क प्रस्तुत करा है | सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दरभा थाने में दर्ज जितेंद्र मुदलियार के एफआईआर के कार्यवाई पर आगामी आदेश तक रोक लगा दिया है | मामले पर चार हफ्ते बाद दोबारा सुनवाई की जाएगी |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

