गोपिका गुप्ता भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली निर्दलीय प्रत्याशी गोपिका गुप्ता को भाजपा ने निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित करने संबंधी आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही उनके पति प्रमोद गुप्ता की सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया । गौर तलब है कि श्रीमती गोपिका गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की बागी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर चुनावी मैदान में थी। पर्याप्त समझाइस के बावजूद गोपिका ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दोनो के निष्कासन की अनुशंसा कर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया था जिसके बाद अनुशासन समिति ने उनके निष्कासन का अनुमोदन कर दिया। लिहाजा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोपिका गुप्ता और प्रमोद गुप्ता के 6 साल के लिए पार्टी के निष्कासन आदेश पर आज हस्ताक्षर कर दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

