● खरसिया पुलिस को वाहन चेकिंग दौरान स्विफ्ट कार में मिला 3 लाख 10 हजार रुपये कैश, संदिग्ध रकम की जप्ती कर निर्वाचन कार्यालय को दी गई सूचना….
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस द्वारा प्रतिदिन हाइवे पर अलग-अलग चेक पाइंट पर वाहनों की सघन जांच पड़ताल किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 14/11/2023 को नेशनल हाईवे 49 में चोढा चौंक पर नाकेबंदी कर खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह खरसिया थाना के स्टाफ आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी । इसी दरमियान रायगढ़ की ओर से सक्ती जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार CG-13 AV/5447 को जांच के लिए रोका गया । कार को चेक करने पर कार के डेश बोर्ड पर अखबार में लिपटा ₹500 और ₹100 के बंडल *कुल 3,10,000 रुपए नगद* रखा हुआ मिला । खरसिया पुलिस द्वारा कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम हुसैन खान पिता अनीस खान उम्र 38 साल निवासी जिंदल रोड भगवानपुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया जिसे आचार संहिता दौरान नकद रूपयों के परिवहन संबंधी जानकारी देकर रूपयों के प्रयोजन के संबंध में पूछताछ करने पर हुसैन खान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया । खरसिया पुलिस द्वारा नकद 3,10,000 रुपए रूपयों को संदिग्ध रकम मानकर धारा 102 CrPC के तहत जप्ती कार्रवाई किया गया है । खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा तत्काल निर्वाचन कार्यालय को संदिग्ध रकम जप्ती की सूचना दी गई है । वाहन जांच कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा के साथ उप निरीक्षक मनीष कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक विशोप सिंह और प्रदीप तिवारी शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

