ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह 2023 के अंतर्गत एनटीपीसी लारा में प्रभातफेरी का आयोजन
बिलासपुर/रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह 2023 के अंतर्गत एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक की नेतृत्व में प्रभातफेरी का आयोजन दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को किया गया। इस अवसर पर लोगों को ऊर्जा सरंक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए, कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जवानों द्वारा बैनर एवं हाथों में ऊर्जा सरंक्षण पर संदेश लिखे हुए तक्तीयां लेकर मैत्री नगर परिशर का भ्रमण किया। एनटीपीसी एक ऊर्जा उत्पादन कारी नैगम होते हुए ऊर्जा सरंक्षण को हमेशा अग्राधिकार दे रहा है। पारंपरिक ऊर्जा स्रोत से विद्युत उत्पादन संसाधन का उपयोग करते हुए किया जाता है। इस लिए एनटीपीसी द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत से ऊर्जा उत्पादन पर ज्यादा ज़ोर दिया जा रहा है। साथ ही बिल्डिंग प्लान में बदलाव कर एवं नई तकनीक का उपयोग कर बिजली की खपत को कम किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों एवं सहयोगियों को रोज़मर्रा के घरेलू कामकाज में ऊर्जा सरंक्षण करने के लिए प्रोश्चहित किया जाता है।
एनटीपीसी लारा परियोजना में दिनांक 8 से 14 दिसम्बर 2023 तक ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान ऊर्जा सरंक्षण के प्रति करमचरियों को जागरूक करने केलिए कई प्रतियोगिता जैसे निबंध लेखन, ड्रइंग एवं पेंटिंग, स्लोगान, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन), विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, उनके परिजन एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जवानों ने बहू संक्षा में भाग लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

