एनटीपीसी लारा ने मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस

बिलासपुर /रायगढ़ लारा (वायरलेस न्यूज) 13 दिसम्बर 2023 को एनटीपीसी लारा परियोजना में 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसरपर कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक एवं सभी महाप्रबंधकगण, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिती में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। कर्मचारियों को सम्बोधन करते हुए श्री कौशिक ने कहा एनटीपीसी लारा आधुनिक तकनीक पर आधारित विद्युत परियोजना है, अतः यह प्लांट उच्च दक्षता पर कार्य करता है और देश की विकास के लिए सबसे जरूरी बिजली किफ़ायती दरों पर प्रदान करता है। इस वित्त वर्ष में आजतक एनटीपीसी लारा द्वारा 81.75 प्रतिशत पर 8005 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है। लारा का प्लांट दक्षता के आधार पर एनटीपीसी का तीसरे सबसे अच्छे दक्षतापूर्ण प्लांट है, और दूसरे सब-क्रिटिकल एवं सुपर-क्रिटिकल प्लांट के मुक़ाबले 40.6 प्रतिशत ज्यादा है जो की पर्यावरण हितैषी है । इसलिए दूसरे प्लांट के मुक़ाबले एनटीपीसी लारा बेहद किफ़ायती दरो पर बिजली प्रदान करता है।
एनटीपीसी लारा देश का एक उभरता हुआ बिजली सयन्त्र है। वर्तमान में एनटीपीसी लारा की स्थापित क्षमता है 1600 मेगावाट, बहुत जल्द यहाँ और 1600 मेगावाट क्षमता वर्धन होने जा रहा है। लारा परियोजना से उत्पादित बीजली का आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ को प्रदान की जाती है और बाकी आधा बिजली मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन एवं दीव को प्रदान की जाती है। बिजली बनाने की अलावा एनटीपीसी द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत सहयोगी ग्रामों, रायगढ़ जिला एवं छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत सरंचना की विकास के लिए करोड़ो रुपये की विकास कार्य किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

