बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कप्तान साहब बिलासपुर पुलिसिंग व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है हालांकि निजात कार्यक्रम के माध्यम से अच्छे परिणाम जरूर सामने आए हैं,और आपने कल टी आई का तबादला किया है लेकिन अभी भी बिलासपुर की महिला थाना के टी आई को भी हटाने की जरूरत है इनका कार्य संदेहातम्क है कहने को यह महिला थाना है यहां महिलाओं का नही पुरुषों को ही न्याय मिलता है। इस थाना में मुंह जली और ए एस आई को भी हटाने की जरूरत है इनकी शिकायत बहुत है हाल ही में एक दो स्टाफ का तबादला हुआ उस समय भी महिला थाना की गतिविधियों की शिकायत भी उन लोगों ने किया था ,फिर भी जोर शोर वसूली पीड़ितों से की जा रही है, इन सब के बावजूद कांग्रेस के सरकार चली गई लेकिन कांग्रेसी वसूली काउंसलर अभी भी बैठे है जो पूरे महिला थाना स्टाफ के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
यहां थाने में पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय की बजाय उल्टा ताना बाना कसा जाता है और आरोप लगे पुरुषो से खुलकर वसूली की जा रही है । एक पीड़िता महिला ने बताया कि मैं व्यक्तिगत एस पी साहब से मिलकर अपनी आप बीती बताकर कार्यवाही हेतु कागज़ दी उन्हें एस पी साहब ने मार्क कर महिला थाना भेज कार्यवाही हेतु अग्रषेत किया ,जिस पर टी आई ने पीड़िता से कहा ऊपर के अधिकारी से मिलने का मुझ पर असर नहीं पड़ता है! और पीड़िता ने कहा कि स्टाफ मुझसे पैसे की मांग करते है नही देने पर लड़के पक्ष पर मेहरबान दिखे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

