प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर वातावरण, सुविधाएँ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता:- ओपी चौधरी
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- शिक्षा के जरिए बदलाव लाने के लिए संकल्पित रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी केबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद पहली बार नालंदा परिसर प्रति योगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे यूवाओ के मध्य पहुंचे। नालंदा परिसर में ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर होने वाले प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 24 घंटे सातों दिन खुले रहने वाली इस लाइब्रेरी में देर रात पहुंचे केबिनेट मंत्री ओपी के साथ जिला कलेक्टर रायपुर सहित अधिकारियों की टीम ने व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री ओपी ने युवाओं से चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। चर्चा के दौरान मिली समस्याओं और सुझावों से युवाओ को आश्वस्त किया गया कि सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण होगा।
केबिनेट मंत्री ओपी ने कहा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। रायगढ़ के युवा साथियों के लिए नालंदा परिसर, रायपुर की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी का निर्माण जल्द की शुरू किए जाने के निर्देश दे दिए गए है।विदित हो कलेक्टर रहते हुए नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण ओपी चौधरी ने किया था और राजनीति में आने के बाद रायगढ़ से चुनाव लड़ने के दौरान लाइब्रेरी निर्माण का वादा किया और यह वादा उन्होंने मंत्री की शपथ लेने के पहले ही पूरा कर दिया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

