बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) श्री हनुमान सेवा समिति सरकंडा ने किया बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी का सम्मान* *समिति के सदस्यों की मांग पर श्री अमर अग्रवाल जी ने मुक्तिधाम चौक जाने वाले मार्ग का नाम जल्द रामसेतु चौक किये जाने का दिया आश्वासन*
श्री हनुमान सेवा समिति सरकंडा द्वारा प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को किये जाने वाले हनुमान चालीसा पाठ एवं भोग प्रसाद वितरण में आज हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात बिलासपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक श्री अमर अग्रवाल जी का समिति के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया ।
श्री हनुमान सेवा समिति सरकंडा के सदस्यों ने बताया कि आज श्री हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात रिकॉर्ड मतों से बिलासपुर विधानसभा का चुनाव जीतने वाले बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी का समिति के सदस्यों ने मंच बनवाकर भव्य आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
समिति के सदस्यों ने श्री अमर अग्रवाल जी को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें मुक्तिधाम चौक जाने वाले मार्ग को रामसेतु चौक किये जाने की मांग समिति के सदस्यों ने श्री अमर अग्रवाल जी से कि , जिस पर श्री अमर अग्रवाल जी ने समिति के सदस्यों को जल्द से जल्द मार्ग का नामकरण रामसेतु चौक किये जाने का आश्वासन समिति के सदस्यों को दिया ।
बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत जी ने इस दौरान समिति के सदस्यों की लगातार अच्छे और समाजिक कार्य करने पर सराहना की एवं सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

