मुख्यमंत्री श्री साय से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री को शहीद के प्रतिमा अनावरण का दिया आमंत्रण
रायगढ़, 3 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल श्री विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। साथ ही स्मृति पट भी स्थापित की गई है। श्री त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ जिले के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान शहीद कर्नल त्रिपाठी के मामा श्री राजेश पटनायक एवं गोकुल पटनायक भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कर्नल त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में कुमाउ रेजीमेंट में कमीशन लिया था। वे सियाचिन, कुपवाड़ा, नौशेरा, कांगो, मथुरा, वेलिंगटन आदि विभिन्न पदस्थापना में कार्यरत रहे। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे बिहांग में अलगाववादी समूहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला करते हुए अपनी पत्नी अनुजा एवं बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

