बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)-जोनल महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार एवम मंडल रेलवे प्रबंधक प्रवीण पांडेय से बुधवारी बाजार व्यापारी संघ एव नागरिक संगठनो के साथ मुलाकात कर बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने नागरिक सुविधाओ,रेल यात्रियों को होने वाली परेशानियों के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से ही इस क्षेत्र में विकास संभव है,उन्होंने कहा रेलपोर्ट की तर्ज पर बिलासपुर का रेलवे स्टेशन देश का सबसे सुदर स्टेशन बने,मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो एवम अधोसरंचना विकास के क्रम में स्थानीय व्यापारियों,नागरिकों,इलाके में गुजर बसर कर रहे गरीब तबके के लोगो को परेशानियो का सामना न करना पड़े,ऐसे प्रयास रेलवे को करना चाहिए।बिलासपुर विधायक ने डीआरएम से कहा कि बुधवारी बाजार बिलासपुर का बहुत पुराना बाजार है, वर्षों से व्यापार कर रहे स्थानीय दुकानदारों के हितों के अनुकूल विकास कार्यों के संबंध में निर्णय लिया जाए,उन्होंने रेलवे क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से योजनाओ को लेकर रेलवे से प्रस्ताव की बात की, वे जोनल महाप्रबंधक से भी मिलने पहुंचे। श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर से उसलापुर 10.4 किलोमीटर के रेल फ्लाई ओवर के समय पर पूर्ण कर सफल परीक्षण पर रेल परिवार उपलब्धि बताया।उन्होंने बिलासपुर -झारसुगुडा चौथी लाइन के कार्य मे तेजी लाने, चुचिहियापारा एन्ड पर प्लेटफार्म के विस्तार,बिलासपुर अनूपपुर तीसरी लाइन, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित ओवरब्रिज अंडर ब्रिज आदि रेल सुविधाओं के विस्तार के सम्बंध में भी जानकारी लेते हुए तेजी लाने के लिए बिलासपुर के रेलप्रशासन से चर्चा की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

