कलेक्टर ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज,04 जनवरी 2024) /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। प्रत्येक तीन महीने में गोडाउन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुक्रम में यह निरीक्षण किया गया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट के समुचित रखरखाव नियमित रूप से करते रहने के निर्देश दिए। मतदाताओं को ईवीएम के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण की कुछ ईवीएम मशीनें एसडीएम कार्यालय और सभी विधानसभाओं में भेजी जा रही है। कलेक्टर ने उनका भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी भी उपस्थित थें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

