उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा, छत्तीगढ़ में बोहरा (मुश्लिम) मालिक ने अपने 500 हिंदू कर्मचारियों को एक दिवसीय अवकाश देकर दिया कौमी एकता का परिचय।

22 जनवरी को दिन भर बंद रहेगा पॉपुलर पेंट्स का प्लांट
1001 राम ज्योति (दिया) से लिखा जाएगा पूरे प्लांट में जय श्री राम
प्रभु श्री राम हमारे आराध्य – अलिक्यान जफर जी चेयरमेन
रायपुर, छत्तीसगढ़, (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज दिनांक 21 जुलाई 2024) मध्य भारत की प्रतिष्ठत पैंट कंपनी पॉपुलर पेंट्स एंड केमिकल रायपुर छत्तीसगढ़ के चेयरमैन एवं कार्यवाहक निर्देशक श्री अलिक्यांन जफर जी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या इस्थित श्री राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है इस दिन पूरे विश्व मे निवासरत भारतीयों की एक वर्षो की महत्वकांक्षा पूर्ण हुई कि 500 वर्षो के बाद
श्री प्रभु राम का उनके जन्म स्थान अयोध्या में आगमन हो रहा है जिसका हर्ष पूरा भारत ही नही प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ ही नही वरन पूरा विश्व आज खुशियां माना रहा है इस दिन भारत वर्ष की प्रतिष्ठित कंपनी पॉपुलर पेंट्स एंड केमिकल के कर्मचारियों को 22 जनवरी दिन सोमवार को एक दिन की विशेष छुट्टी घोषित कर कौमी एकता का परिचय है। इसके अतिरिक्त शाम 5 बजे 1 घंटे के लिए प्लांट में समस्त कर्मचारियों को आमंत्रित किये है की उस दिन सांध्य 5 बजे 1001 दिए से प्लांट परिसर में जय श्री राम लिखा जाएगा एवं बोहरा समाज द्वारा पूरे विश्व मे सर्वप्रथम यह मैसेज दिया जाएगा कि श्री राम पूरे हिन्दू समाज ही नही सम्पूर्ण भारत वर्ष के आराध्य है एवं पूरा बोहरा समाज एवं पूरा विश्व उनका इस्तेकबाल करता है एवं यह एक गंगा जमुनी तहजीब को पूरा बोहरा समाज सम्मान करता है एवं इस भाई चारे के उत्सव को पूरे दीपोत्सव एवं फटाखे के आतिशबाजी के साथ एक दूसरी दीवाली के रूप में पूरा पॉपुलर पेंट्स में मनाया जायेगा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कंपनी के फॉउंडर डायरेक्टर श्री मंसूर जफर जी एवं श्री सब्बीर हुसैन जी एवं कंपनी के पार्टनर श्री मोहम्मद जफर जी ने कहाँ की जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने हमेशा जीवन को सत्य के रास्ते चलते हुए अपना कर्तव्य निभाया उसी प्रकार पूरे भारत के लोगों को उनके जीवन को अपने जीवन मे चरितार्थ करने की आवश्यकता है एवं बड़े भाई एफ.एम.आई के निर्देशक श्री हुसैन जफर जी कहाँ की प्रभु श्री राम हिन्दुओ के ही नही वरण पूरे बोहरा समाज के लिए भी आदर्श पुरुष है एवं इसी कड़ी में पॉपुलर पैंट एंड केमिकल के समस्त देवतुल्य कर्मचारिगण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

