बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर समेत देश में उल्लास, उमंग और भक्ति का राममय माहौल – अमर अग्रवाल

बिलासपुर- श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महासमारोह के पावन अवसर पर शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर सेंट्रल जेल रोड स्थित हनुमान मंदिर में आरती की। उसके बाद में तिलक नगर श्री राम मंदिर में धर्मपत्नी श्रीमती शशि अमर अग्रवाल के साथ पूजा अर्चना कर श्री अमर अग्रवाल ने सर्व समुदाय को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर की बधाई दी।इस अवसर पर जारी संदेश में अमर अग्रवाल ने कहा आज आखिरकार राष्ट्रीय गौरव की पुनर्जागरण की उस बेला का आगमन हो गया, जिसका इंतजार करोड़ो देशवासी पांच शताब्दियों से कर रहे थे। उन्होंने कहा अभिजीत मुहूर्त में समस्त देशवासी अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर्व से भावुक, आनंदित, शरणागत,राममय है। उन्होंने कहा मंदिर के गर्भ गृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या महाउत्सव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की श्यामवर्णी भव्य मूर्ति का अनावरण करते ही पूरा देश फूलो की वर्षा के बीच,मंगल गान के सुरों और पवित्र ध्वनियों,शंखनाद से भक्ति भाव में सरोबार हो गया।अमर अग्रवाल ने कहा आज पीढ़ियों के संघर्ष और पूर्वजों की तपस्या के सफल स्पंदन से थिरक रही, श्री राम की प्रभुसत्ता का सार्वभौम साक्षात्कार चिरअभिलाषा पूरी होने से देशवासी भावविभोर और भाव विह्वल है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को भाग्यशाली बताते हुए बधाई दी कि सनातन संस्कृति के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनने की दिव्य अनुभूति का अवसर मिला है।अमर अग्रवाल ने बताया छत्तीसगढ़ की पावन धरा से भगवान श्री राम का अटूट संबंध है। छत्तीसगढ़ श्री राम का ननिहाल एवं कर्मभूमि रहा है,वनवास के दौरान उन्होंने अपना अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया। भगवान श्री राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया, विपरीत परिस्थितियों में भूमिकाओं के निर्वहन की सीख दी। चिरकाल के अनुभव बताते हैं कि सामाजिक व्यवस्था, संस्कृति, परंपराओं और व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने से ही राम राज्य की संकल्पना साकार मानी जा सकती है।उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा की पावन बेला में प्रभु श्री राम के गुणों को आत्मसात करते हुए नियम आधारित सामाजिक सद्भाव और व्यवस्था को बनाए रखना राष्ट्र की प्रगति के लिए प्राथमिक दायित्व है।
भंडारे और रैली,भोग वितरण में हुए शामिल हुए शहर विधायक अमर अग्रवाल- विगत पखवाड़े भर से बिलासपुर समेत सभी वार्डो, मोहल्लों में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही थी। राम भक्तों ने आपसीं सहयोग से पूरे शहर, चौक चौराहों को तोरण एवं भगवा ध्वजों से सजाया हुआ है। जगह-जगह युवाओं की टोली ढोल बाजे के साथ भक्त गीतों विशेषकर “राम आएंगे की धुन पर” की थिरकती दिखाई दी। नगर विभिन्न मंदिरों में, मोहल्लो में धार्मिक समितियों द्वारा भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक श्री अग्रवाल भी जेल रोड, तिलक नगर ,व्यापार विहार में मर्चेंट एशोसिएशन, पश्चिम मंडल एवं मध्य मंडल एवं विभिन्न जगहों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना की,भोग वितरण एवं भंडारा में शामिल होकर शुभकामनाएं दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

