शहीदों को दो मिनट मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर वायरलेस न्यूज 30 जनवरी 2024/शहीद दिवस पर शासकीय कार्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। सवेरे 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी और संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अवनीश शरण के नेतृत्व में शहीद दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री शरण ने जिला कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। जिला पंचायत, नगर निगम सहित तमाम शासकीय कार्यालयों और स्कूल कॉलेजों में भी मौन श्रद्धांजलि देकर देश को आजाद करने में शहीदों के योगदान को याद किया गया।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

