🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज:44 साल कांग्रेस के साथ रहे कमलनाथ मोदी के समक्ष भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं!, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेश पचौरी सहित 16 विधायक भी शामिल होंगे

On: February 17, 2024 11:10 AM

नई दिल्ली (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और 44साल तक कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कमलनाथ कल या परसों तक मोदी जी के समक्ष बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. ये चर्चा इस वक्त पूरे मध्यप्रदेश सहित दिल्ली में बहुत तेजी से फैल रही है. कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन भी कमलनाथ द्वारा नहीं किया जा रहा है. और दिल्ली भी जा पहुंचे हैं,जबकि म.प्र.के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके कांग्रेस छोड़ने का खंडन किया है। ऊपर से कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के सोशल अकाउंट जैसे एक्स, फेसबुक आदि से कांग्रेस का नामो-निशान भी दिखाई नहीं दे रहा है. कमलनाथ के सोशल अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री और नकुलनाथ के सोशल अकाउंट पर सांसद छिंदवाड़ा ही लिखा हुआ दिख रहा है. इन सब कारणों से ये चर्चा जंगल में आग की तरह फैल रही है कि कमलनाथ किसी भी वक्त बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। नकुल नाथ के साथ सज्जन सिंह वर्मा, सुरेश पचौरी सहित 16 विधायक, महापौर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं

इधर पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ के भाजपा में जानें का खंडन करते हुए उल्टा मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सभी न्यूज चैनल टी आर पी के लिए ब्रेकिंग न्यूज का खेल करते है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment