रायपुर (वायरलेस न्यूज)
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सौंपी प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी
बालोद के गुरूर में आवासीय योजना अटल विहार योजना का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के मॉनिटरिंग पोर्टल (डैश बोर्ड) का शुभारंभ हुआ
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश में सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्य और नवा रायपुर को जिले के रूप में जाना जाएगा। नवा रायपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हाल ही में नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए दो कंपनियों से एमओयू भी किया गया है।
मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी दी कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम फेस सी/4 में 816 ई.डब्ल्यू.एस. भवनों का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 43.53 करोड़ है, जिसमें से 766 को आबंटित किया गया है एवं 616 का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है। द्वितीय फेस ए/5 में 560 ई.डब्ल्यू.एस. का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 29.92 करोड़ है। जिसमें से 270 भवनों का आबंटन कर दिया गया है तथा 51 हितग्राहियों द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है।
मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा अटल सुशासन मिशन अंतर्गत सभी योजनाओं की ऑनलाईन समीक्षा के आशय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के डैश बोर्ड का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड में विक्रय योग्य संपत्ति, विक्रित संपत्ति, परियोजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करने में सहायता मिलेगी तथा प्रशासन में पारदर्शिता आएगी।
अटल विहार योजनांतर्गत गुरूर, जिला बालोद में 13.86 एकड़ भूमि पर 30.37 करोड़ की लागत से 13 नग जुनियर एमआईजी, 37 नग एलआईजी-1, 112 नग एलआईजी एवं 69 नग ईडब्ल्यूएस कुल 231 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु योजना तैयार कर लिया गया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में योजना के ब्रोशर का विमोचन तथा बुकिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
मंत्री श्री चौधरी ने दामिनी साहू, याशोदा साहू, संगीता, मुधबाला साहू, राजू नंदर, हीना पाल, भुनेश्वरी पाल, मंजू चक्रधारी, दुर्गेश्वरी साहू सहित अन्य 51 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। सभी हितग्राहियों ने देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि हमारा सपना पूरा करने में सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा रायपुर क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री सुजीत कुमार घिदौड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

