जगदलपुर, 18 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की काला बाजारी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किराना एवं सब्जी दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। आज 18 सितम्बर को सुबह खाद्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जगदलपुर के मंडी स्थित थोक सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 सब्जी विक्रेताओं के द्वारा निर्धारित दर से अधिक की मूल्य पर सब्जी बेचते पाए जाने पर उनके विरूद्ध चलानी की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने इन सब्जी विक्रेताओं को भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं करने तथा निर्धारित दर पर ही सब्जी बेचने की समझाईश दी गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा थोक एवं फुटकर व्यापारियों से सब्जी के थोक मूल्य की जानकारी ली गई तथा बिक्री मूल्य का सत्यापन भी किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

