अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राजधानी रायपुर के  जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  पुरे विधि विधान से रथ यात्रा में शामिल हुए, भक्तवत्सल भगवान, रथयात्रा कर करेंगे भक्तों का कल्याण – पुरन्दर मिश्रा

On: July 7, 2024 1:38 PM
Follow Us:

🅾️ बडे़ धूमधाम के साथ निकले महाप्रभू जगन्नाथ, मौसी गुंडिचा रानी के घर करेंगे विश्राम

🅾️ रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रायपुर : (वायरलेस न्यूज) राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा, कांग्रेस के कई मंत्री, नेताओं एवं गुरूजी सदन तिवारी की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा, बलभद्र सुदर्शन की पुरे विधि विधान से पुजा पाठ कर रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा, बलभद्र सुदर्शन जी का मंगल आरती कर वेदपाठी ब्राह्मणों की मंत्रोच्चारण में जगन्नाथ संस्कृति के अनुरूप विधि अनुसार पूजा पाठ सम्पन्न किया तत्पश्चात सोने की झाडू से छेरा-पहरा (पहंडी) कर मार्ग प्रशस्त करते हुए भगवान को रथारूढ़ किया तदोपरांत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी के साथ मंगल आरती कर छत्तीसगढ़ के समस्त जनता की खुशहाली की कामना करते हुए क्षेत्रवासियों को रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष, विधायक रायपुर उत्तर पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि सर्वत्र खुशहाली हो तथा चारों ओर विकास की गंगा बहे, इस हेतु आज प्रातः 04 बजे से ही विधि अनुसार जगन्नाथ संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में भगवान जगन्नाथ महाप्रभू जी की विशेष पूजा अर्चना प्रारंभ कर 11 दक्ष पंडितों द्वारा पुरी के सदृश्य समस्त विधि अनुसार हवन पूर्णाहुति एवं पहंडी करते हुए भगवान जी को विशेष अतिथियों के आतिथ्य में नंदी घोष, देवदलन एवं तालध्वज रथ पर रथारूढ़ किया गया एवं भगवान जगन्नाथ जी कि रथयात्रा गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर से अनवरत श्रद्धालुआें की जय जगन्नाथ जयघोष एवं ओडिशा से आये प्रसिद्ध वाद्य घुमरा, नाम संकीर्तन्य, घंटा पार्टी, शंघनाद के साथ, जगन्नाथ जी कि जयकारा करते हुए शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राऊंड के लिए रवाना हुआ। श्रद्वालुओं की अपार श्रद्वा ने जगन्नाथ मंदिर परिसर ही नही बल्की पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यंत्री भूपेश बघेल, मंत्री राम विचार नेताम, सांसद, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, सदन तिवारी,संजय श्रीवास्तव, पूनम चंद्राकर, अशोक बजाज, किशोर महानंद, अंजय शुक्ला, सच्चिदानंद उपासने, नेता प्र्रतिपक्ष मीनल चौबे, छगन मूंदड़ा, उमेश घोरमोडे़, राजीव अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, स्थानीय पार्षद रोहित साहू, पीयूष मिश्रा, गुणनिधि मिश्रा, अर्पित सूर्यवंशी, गोल्डी चोपड़ा, राजू होरा, बॉबी, आशीष आहुजा, सोनू सलूजा, सोनू राजपूत, दीपेश मिश्रा, नरेन्द्र यादव एवं हजारों की तादात में जगन्नाथ भक्त एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment