निकाय चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने विधायक अमर अग्रवाल तथा नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी को दीं बधाई
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज़) नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत , रिकॉर्ड मतों से पूजा विधानी को महापौर बनाएं जाने, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के 49 पार्षद की जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने विधायक अमर अग्रवाल तथा महापौर पूजा विधानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। पूजा विधानी तथा सभी भाजपा पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए दुआ ने कहा है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की शहर सरकार बनी है। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में ही बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की पूजा विधानी को ऐतिहासिक जीत मिली है और भाजपा के 49 पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से जीत कर बिलासपुर में भाजपा के जीत का परचम लहराया है। अमरजीत सिंह दुआ ने आज विधायक अमर अग्रवाल,नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी, तथा सभी भाजपा पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम में अब भाजपा की नई महापौर अधूरे काम पूरा करेगी और एक स्मार्ट सिटी के रूप में शहर का विकास होगा। उन्होंने शहर की जनता को बधाई दी है। इस अवसर पर पर अशोक विधानी, बंधु मौर्य, अमित तिवारी तथा अनेक भाजपा पार्षद मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

