🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संत अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी मनाई गई, एवं प्रकाश जोतवानी की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई

On: February 20, 2025 9:47 AM

संत अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी मनाई गई, एवं प्रकाश जोतवानी की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई
————————————-

बिलासपुर. सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी याद में मासिक वर्सी मनाई गई इस अवसर पर संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया बबल भाई साहेब द्वारा गुरबाणी, कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया. विश्व कल्याण के लिए एवं प्रकाश जोतवानी की आत्मा की शांति के लिए भी अरदास कराई गई इस अवसर पर सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कोई भी भक्त अद्दी अम्मा की वर्सी उत्सव पर पांच मोमबत्ती उनके फोटो के समझ श्रद्धा पूर्वक प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है . कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने ग्रहण किया , इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू मूलचंदानी, डा.हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी ,विकास बजाज, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कॉलोनी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा डाक्टर सोनम,राखी इडनानी ,वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, रमेश भागवानी, डा. हुंदलदास सोमनानी, राजू धामेचा, मुरली कुकरेजा , अक्षय,राजेंद्र सिंह ,अविनाश हिंदूजा रोशन एवं अन्य दरबार साहिब के सेवादारीयों का विशेष सहयोग रहा.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment