00 पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन, तीन दिनी यात्रा में नाश्ता, भोजन से लेकर होटल में ठहरने की होगी उत्तम व्यवस्था
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज़) अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात देशभर में भक्तों का उत्साह अद्वितीय है। रामनगरी के दिव्य दर्शन की पावन अभिलाषा को साकार करने बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने एक अनूठी पहल की है। हर वर्ष 1008 श्रद्धालुओं को श्रीराम दरबार की मंगलमयी यात्रा कराने का संकल्प लेते हुए, इस वर्ष वे 21 भव्य बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क होगी। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद रूपी भोजन, नाश्ता, अयोध्या में ठहरने की सुविधा तथा दर्शन के उपरांत सुरक्षित वापसी की संपूर्ण व्यवस्था उनकी सेवा भावना से ओतप्रोत टीम द्वारा की जाएगी।
शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते श्री झा ने बताया कि रामलला की मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक उनके मन में विचार आया कि क्यों न बिलासपुर संभाग के श्रद्दालुओ को रामलला के दर्शन करवाने की व्यवस्था की जाए। इसी विचार को मूर्त रूप देते हुए यह निर्णय लिया गया कि बिलासपुर संभाग से 1008 श्रद्धालुओं को हर साल रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क अयोध्या ले जाया जाएगा। इसमें 18 साल से 65 साल की आयु वाले ऐसे श्रद्धालु जो रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते है उन्हे अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर नियत स्थान पर स्वयं आकर पंजीयन कराना पड़ेगा। पहले आया पहले पाया की तर्ज पर पंजीयन कराए गए 1008 लोगो को बस से अयोध्या ले जाया जाएगा। 1008 से ज्यादा पंजीयन हो जाने पर बाकी लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा जायेगा और उन्हें अगली यात्रा में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवीण झा ने बताया कि यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस वर्ष यात्रा 05 अप्रैल को होगी ।पुलिस मैदान से लगभग 21 बसें और कई कार रवाना की जाएगी ।श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा,उनकी देखरेख के लिए स्वयं सेवकों की टीम और मेडिकल दल भी साथ रहेगा।
—-
बाक्स
उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत
श्री झा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर चूंकि रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश भर से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी इसलिए बिलासपुर के श्रद्धालु जनों को दर्शन के लिए अलग से व्यवस्था करवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट से बातचीत की जाएगी।अयोध्या में श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
——
बाक्स
8 मार्च से प्रारंभ होगा पंजीयन
अयोध्या यात्रा के लिए पंजीयन अनिवार्य है। राम लला दर्शन परिवार के सदस्य रामप्रताप सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, रौशन सिंह, राजीव अग्रवाल एवं रिंकू मित्र ने बताया कि यात्रा के लिए 8 मार्च से पंजीयन प्रारंभ होगा। 18 से 65 वर्ष आयु के कोई भी व्यक्ति यात्रा कर सकेंगे। बशर्तें पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर सीट आरक्षित की जाएगी। अंजनी ई प्लाजा ऑफिस न.- प्रथम तल FF 24 सीएमड़ी चौक तारबाहर थाना के बगल में पंजीयन फार्म प्राप्त किया जा सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

