ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेंगी चुनौतियां, नवाचारों के लिए रहें तैयार – एम डी श्री कटियार
अभियंता संघ के अधिवेशन में नई भर्ती, ओपीएस की पुरजोर उठी मांग
बिलापसुर ( वायरलेस न्यूज़1 मार्च 2025) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में आने वाले दिनों में चुनौतियां और बढ़ेंगी और ऐसे में युवा अभियंताओं को नवाचार के लिए तैयार रहना होगा।छ्त्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के एक दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन एवं असाधारण सभा में मुख्य अतिथि श्री कटियार में कहा कि टीम वर्क के बगैर हमारी सफलता सुनिश्चित नहीं हो सकती इसलिए हमें मिलकर चलना होगा । अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा के सीनियर क्लब में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी श्री राजेश कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि वरिष्ठ इंजीनियरों के अनुभव और युवा अभियंताओं की ऊर्जा के समन्वित प्रयास से हम अपनी प्रगति को सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राजेश पांडे, महासचिव श्री मनोज वर्मा,कार्यक्रम संयोजक श्री एच एन कोसरिया,कोषाध्यक्ष श्री शशांक श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अध्यक्ष श्री राजेश पांडे ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कनिष्ठ स्तर पर नई भर्ती, अंतर कंपनी ट्रांसफर पर रोक समेत कई मांगे कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखी।
महासचिव श्री मनोज वर्मा ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत में अभियंताओं के प्रेरणा भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया एवं वरिष्ठ अभियंताओं सर्वश्री पी एन सिंह, सुरेन्द्र तिवारी,शरद श्रीवास्तव, मुकेश नाहर,संजय तैलंग, पी के खरे , सुनील विश्वास,राकेश शर्मा ,अनिल व्यास, एस के बंजारा, प्रवीण श्रीवास्तव, विनय पांडेय, विनोद अग्रवाल, सी एम बाजपई , मोहम्मद शाहिद खान को अभियंता के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिवेशन में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के लिए अभियंताओं की भूमिका तथा दक्षता सुधार पर विशेष तौर पर चर्चा की गई।
इस मौके पर बदलते ऊर्जा परिदृश्य और अभियंता संघ के प्रयासों पर केंद्रित स्मारिका “ऊर्जा संदेश” का विमोचन भी किया गया। इसका संपादन ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर फेडरेशन की पत्रिका के संपादक इंजीनियर विनय पांडेय ने किया है।
अधिवेशन में प्रदेश भर के 400 से अधिक अभियंताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर विनय पांडेय एवं आभार प्रदर्शन इंजीनियर एच एन कोसरिया ने किया ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.24शासन बड़ा या प्रधान मुख्य वन संरक्षक? शासन ने भेजने को कहा प्रस्ताव, PCCF ने DGP से मांग लिया अभिमत – नक्सल खात्मे के बाद बस्तर में बढ़ते शिकार और जंगलों में आग लगाने का मामला
Uncategorized2026.06.24नांद मंजरी का महाकुंभ:देश भर से 550 कलाकार जुटेंगे*
Uncategorized2026.06.24मोपका उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर शुरू बिलासपुर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली
Uncategorized2026.06.24श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कोटा मंडल ने आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की


