🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अपशिष्ट मुक्त भारत (Waste Free India) अभियान के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 03 अतिरिक्त आधुनिक बॉटल क्रशर मशीन उपलब्ध कराने की नवीन पहल*

On: May 15, 2025 12:21 PM

*अपशिष्ट मुक्त भारत (Waste Free India) अभियान के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 03 अतिरिक्त आधुनिक बॉटल क्रशर मशीन उपलब्ध कराने की नवीन पहल *

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़) 15 मई 2025

सामान्यतः रेलवे स्टेशनों एवं गाडियों में सफर के दौरान यात्रियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिकयुक्त बोतल बंद पानी का उपयोग किया जाता है तथा खाली बोतलों को गाडियों, प्लेटफार्म तथा यत्र-तत्र जगहों पर फेंक दिया जाता है। प्लास्टिक की बोतलें चारों तरफ फैलकर कचरे के रूप में नालियों एवं सीवरेज सिस्टम को प्रभावित करती है जो कि स्वच्छता के साथ वातावरण को भी दूषित करती है। इसी संदर्भ में मंडल द्वारा पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली प्लास्टिक के कचरे का बेहतरीन निपटान प्रबंधन हेतु बिलासपुर स्टेशन में कुल 06 बॉटल क्रशर मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है |
“अपशिष्ट मुक्त भारत” अभियान के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। वर्तमान में स्टेशन पर पहले से स्थापित 03 बॉटल क्रशर मशीनों के अतिरिक्त अब 03 नई अधिनिक बॉटल क्रशर मशीनें और स्थापित की जा रही हैं। 03 नए उपलब्ध कराये जा रहे बॉटल क्रशर मशीन की विशेष बात यह है कि इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने वाले यात्रियों को कोका कोला कंपनी की ओर से आकर्षक रिवार्ड्स (इनाम) प्रदान भी किए जाएंगे |
इनमें से 01 नई मशीन का विधिवत शुभारंभ कल दिनांक 14 मई, 2025 को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में एक यात्री के कर कमलों से कराया गया। इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस भारतीयन सहित पर्यवेक्षकगण, कर्मचारीगण तथा यात्रीगण उपस्थित थे। शेष 02 बॉटल क्रशर मशीनें गेट नं 01 व गेट नं 04 के पास अतिशीघ्र यात्रियों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से स्टेशन पर प्लास्टिक बोतलों के संग्रहण एवं रिसाइकिल की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि “यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि यात्रियों को प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें।”

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment