पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी….20 लाख की फिरौती की मांग भी की…..बोला,पैसा नहीं दिया तो बेटी को उठा ले जाऊंगा
*बढ़ते अपराध चिंता का विषय,अपराधियों के हौसले चरम पर,खुले आम फिरौती और बेटी उठाने की धमकी देना बड़ी बात है— शैलेष पांडेय*
पूर्व विधायक की पत्नी के नंबर पर फोन करके शैलेश से बात की

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो बेटी को उठा ले जाऊंगा। पूर्व विधायक ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार आसमा सिटी निवासी शैलेश पांडे बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक रहे है।बुधवार की दोपहर 11.45 बजे उनकी पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल मे एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि शैलेश पांडे से बात कराओ। शैलेश पांडे ने जब उक्त युवक से मोबाइल में बात की तो उसने सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा कर ले जाऊंगा।इतना सुनते ही पूर्व विधायक ने उससे कहा भी कि आप पूर्व विधायक को फोन लगाए हो।तब भी फोन करने वाले ने धमकी देकर अश्लील गाली गलौच और धमकी देने लगा।इसके बाद विधायक ने सीधे एसएसपी को घटना की सूचना दी।और उसके बाद सकरी टीआई प्रदीप आर्या के पास जाकर घटना की पूरी जानकारी दी।पूर्व विधायक शैलेश पांडे की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने धारा 296,351(2) के तहत
अपराध कायम कर लिया है।
*सहकारिता उप पंजीयक की बेटी को उठाने की धमकी,लेकिन फोन पूर्व विधायक को*
इस मामले को लेकर खुद पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि मंजू पांडेय की बेटी को उठाने की धमकी देने वाले ने मेरी पत्नी को फोन करके मेरे से बात की और उसके बाद सहकारिता की उप पंजीयक की बेटी को उठाने की बात कही।
*आखिर कौन है वह धमकी देने वाला*
पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आखिर कौन है।जिसमे कांग्रेस के बड़े नेता और शहर के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी के साथ 20 लाख की फिरौती की मांग की है।
*राजनीतिक मामलों में गरमाया माहौल*
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी और 20 लाख की फिरौती मांगने के बाद मामला काफी गरमा गया है।जिसकी चर्चा जोरों से हो रही है।राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अफवाहें फैल रही है।
*सकरी टीआई जांच में जुटी*
सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

