अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री भीम सिंह अस्पताल की साफ-सफाई सहित वार्डों का लिया जायजा

On: April 2, 2021 2:08 PM
Follow Us:

रायगढ़,(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 1 अप्रैल2021) कलेक्टर श्री भीम सिंह आज रायगढ़ के जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से हालचाल जानने स्वयं उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने मरीजों से उनके ट्रीटमेंट सहित उन्हें अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं ने कलेक्टर श्री सिंह से कहा कि हमें दोनों वक्त टाईम से नाश्ता व खाना मिल जाता है। एक महिला ने पानी की कमी बतायी, जिसे कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल अधीक्षक को तत्काल पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने महिला-पुरूष वार्ड, गायनिक वार्ड, शिशु वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र, लेबोरेट्री कलेक्शन सेंटर, आईसीयू वार्ड, दवा स्टोर रूम सहित अस्पताल के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल अधीक्षक से डॉक्टरों के आने व जाने के समय की जानकारी ली और पंजी रजिस्टर का अवलोकन किया। अस्पताल में जिन चीजों की आवश्यकता है उसका एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर समुचित साफ.-सफाई का अभाव दिखने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इसी तरह कई जगह टुटे-फूटेे कुर्सी एवं अनुपयोगी सामान एवं कबाड़ को नीलाम करने के लिए कहा। जिससे कि अस्पताल परिसर साफ.-सुथरा रहे। उन्होंने अस्पताल के सभी शौचालयों में हमेशा अच्छी साफ.-सफाई रखने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह पुरूष वार्ड में गये और वहां बिस्तर पर फटे बेडशीट देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इंचार्ज को तुरंत बेडशीट बदलने के निर्देश दिये। वहीं कुछ वार्र्डों के बेड शीट गंदे पाये जाने पर तत्काल उसे धुलवाने और हमेशा साफ.-सुथरी बेडशीट मरीजों के लिये लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू वार्ड में नये गद्दे लगाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल अधीक्षक को वार्डों में डाईट चार्ट लगाने के निर्देश दिये। जिससे मरीजों को पता हो कि आज उन्हें क्या नाश्ता व खाना मिलेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल के किचन रूम का भी निरीक्षण किया और वहां साफ.-सफाई रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मरीजों को मिलने वाली भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
*बुजुर्ग महिला को तत्काल उपलब्ध कराया व्हील चेयर*
कलेक्टर श्री सिंह जब सर्जिकल वार्ड पहुंचे तो वहां एक बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से व्हील चेयर की मांग की। उन्होंने बताया कि वह बोराझरिया छपोरा की रहने वाली है। दो माह से वह अस्पताल में है, पैर में इंफेक्शन होने की वजह से उसके दाहिने पैर को घुटने के नीचे से काटना पड़ा, जिससे उसे अब चलने में दिक्कत हो रही है। कलेक्टर ने उनकी बात को सुनकर तत्काल महिला को व्हील चेयर दिलवाया। साथ ही रेडक्रास के वाहन के माध्यम से महिला को उनके घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
*मॉडल बनेगा एनआरसी केन्द्र*
कलेक्टर श्री सिंह ने एनआरसी केन्द्र को 50 बेड का मॉडल एनआरसी केन्द्र बनाने की बात कही। वहां उन्होंने बच्चों के पोषण ग्रोथ की जानकारी ली। इस दौरान वहां पड़े टूटे-फूटे खिलौनों को हटाने एवं तत्काल नये खिलौने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एनआरसी केन्द्र में टीवी लगाने को कहा जिससे वहां भर्ती मरीजों को पोषण संबंधी जानकारी मिलती रही, साथ ही डाईट चार्ट लगाने के निर्देश भी दिये।
*हमेशा उपलब्ध हो सभी ग्रुप का ब्लड*
कलेक्टर श्री सिंह ने ब्लड बैंक में जाकर ब्लड स्टोरेज की जानकारी ली। वहां उन्होंने स्टोरेज में ब्लड नहीं होने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने वहां के इंचार्ज को ब्लड कैम्प लगाने के निर्देश दिये और सभी ग्रुप के ब्लड रखने को कहा। ताकि बाहर से आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की ब्लड की कमी न हो।
*आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार रहे जारी*
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह से आज एक व्यक्ति ने बताया कि 15 दिनों से मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। कलेक्टर श्री सिंह ने इंचार्ज के प्रति गहरी नाराजगी जतायी और कहा कि तुरंत कार्ड बनाकर दें। काम को पूरी गंभीरता से समय पर करें ताकि किसी को अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सुचारू रूप से जारी रहना चाहिए।
इस दौरान अस्पताल अधीक्षक श्री मिंज, डॉ.एच.एस.उरांव, रेडक्रास से श्री मुकेश शर्मा एवं अस्पताल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment