रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) विधायक प्रकाश नायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रत्यनशील है चाहें सड़क हो नाली, बिजली सभी बुनियादी सुविधाओं को लेकर वे शुरू से ही वे गंभीर है।यही वजह हैं कि आज उनके विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को लेकर शासन स्तर पर स्वीकृति मिल रही है।हाल में ही रायगढ़,पुसौर व बरमकेला क्षेत्र की सड़कों को सुधारने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।जल्द ही इस राशि से इस क्षेत्र के सड़कों की हालत सुधरेगी।
रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इन विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों की हालत सुधरने से लोगों को आवगमन सुविधा मिलेगी।जर्जर सड़को की मार झेल रहे लोगो को इससे राहत भी मिलेगी।विधायक प्रकाश नायक द्वारा किये गए इस पहल से निश्चित तौर से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।यहाँ ये बताना भी जरूरी होगा कि रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक अपने विधानसभा क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर गंभीर है।विधायक बनने के बाद से ही अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पूरा प्रयास कर रहे हैं।उनके प्रयासों से ही आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क,नाली,बिजली सहित हर बुनियादी सुविधाओं का लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है।विधायक की सक्रियता व मेहनत को देखते हुए विपक्षी भी सोचने को मजबूर हैं?
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

