🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राहुल और प्रियंका वाड्रा ने भाजपा और चुनाव आयोग की नीयत पर सवाल उठाए

On: April 2, 2021 4:12 PM

नई दिल्ली (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के पाथेर कांड विधानसभा क्षेत्र में सरकारी गाड़ी खराब होने के कारण उसमें रखी इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन-EVM को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार की गाड़ी से नियत स्थान पर पहुंचाने की खबर को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग की नीयत पर सवाल उठाए और कहा कि आयोग को अपनी निष्पक्षता को लेकर सफाई देनी चाहिए।

राहुल गांधी ने इस पर व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया, “चुनाव आयोग की गाड़ी ख़राब, भाजपा की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब।”
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाया और कहा “क्या स्क्रिप्ट है। चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई, तभी वहां एक गाड़ी प्रकट हुई। गाड़ी भाजपा के प्रत्याशी की निकली। मासूम चुनाव आयोग उसमें बैठ कर सवारी करता रहा।”
उन्होंने आगे कहा “प्रिय चुनाव आयोग, माजरा क्या है? आप देश को इस पर कुछ सफाई दे सकते हैं? या हम सब मिलकर बोलें चुनाव आयोग की निष्पक्षता को वनक्कम।”
इससे पहले भी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि हर समय चुनाव के दौरान ईवीएम को निजी वाहन से ले जाने का वीडियो आता है और वाहन अक्सर भाजपा उम्मीदवार या उसी से संबंधित व्यक्ति का होता है। भाजपा फिर अपनी मीडिया मशीनरी का इस्तेमाल इस वीडियो का खुलासा करने वालों के खिलाफ करती है। सच्चाई यह है। इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन उनको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। चुनाव आयोग को इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी आयोग को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि ऐसी धांधली कई जगह देखने को मिलती है। उन्होंने कल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि असम में दूसरे चरण के मतदान के बाद BJP उम्मीदवार कृष्णेन्दु पॉल की कार में ईवीएम मिली है। सवाल है क्या भाजपा की गाड़ी से ईवीएम ले जानी चाहिए थे।(वार्ता)

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment