एनटीपीसी कोरबा मे नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 25वीं बैठक सम्पन्न

कोरबा ( वायरलेस न्यूज़) हिन्दी एक सहज, सरल तथा आसानी से समझ में आने वाली भाषा है । आज़ादी मिलने पर हिन्दी को राजभाषा बनने का गौरव मिला था । इसके प्रचार-प्रसार की दिशा में बहुत सारे प्रावधान, नियम, अधिनियम आदि बनाए गए हैं । इन प्रावधानों का अनुपालन हम सभी की ज़िम्मेदारी है । सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें हिन्दी के प्रति ज़िम्मेदारी निभाते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाते रहना है । उक्त उद्गार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोरबा की 25वीं बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने व्यक्त की । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोरबा की की 25वीं बैठक एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन स्थित परियोजना प्रमुख सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई ।
बैठक में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम, रिपोर्ट का प्रेषण, प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही न्यू इंडिया इन्शुरेंस तथा भारतीय डाकघर के राजभाषा प्रगति की समीक्षा भी की गई । बैठक आरंभ होने से पूर्व एनटीपीसी के मानव संसाधन प्रमुख श्री शशि शेखर ने समिति अध्यक्ष सहित भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों से पधारे कार्यालय प्रमुखों और हिन्दी अधिकारियों/प्रभारियों का स्वागत करते हुए राजभाषा हिन्दी की गतिविधियों से अवगत करवाया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज नराकास कोरबा की 25वीं बैठक हो रही है ।
नराकास के माध्यम से हमें आपसी विचार-विमर्श करने के साथ ही एक-दूसरे से मिलने और समझने का मौका मिलता है । हमें आज की बैठक में हुई चर्चाओं पर ध्यान देते हुए राजभाषा संबंधी नियमों, नीतियों तथा प्रावधानों को गंभीरता से लेते हुए हिन्दी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करना है । श्री खन्ना ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा हिन्दी को एक नई दिशा देने में सफल होंगे ।
इस बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख और राजभाषा पदाधिकारी उपस्थित थे । बैठक की कार्यवाही का संचालन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एनटीपीसी, कोरबा ने किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

