● *जूटमिल पुलिस का सख्त एक्शन, अलग-अलग मामलों में चार झगड़ालू तत्व गिरफ्तार कर जेल भेजा*

*रायगढ़,( वायरलेस न्यूज़ 14 अगस्त 2025) *- शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूटमिल पुलिस लगातार झगड़ालू तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर मारपीट।

13 अगस्त को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विभिन्न घटनाओं में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पहला मामला कोडातराई पंचापारा वार्ड क्रमांक 19 का है, जहां हेम प्रसाद साव उर्फ बाबू (28 वर्ष) ने पुराने मारपीट मामले में गवाहों को धमकाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस की समझाइश के बाद भी शांत न होने पर उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस में इस्तगासा तैयार किया गया।
दूसरा मामला कयाघाट का है, जहां जियो कंपनी के पाइप काटने के विवाद में जांच के दौरान जयकिशन टंडन (18 वर्ष 6 माह) ने शिकायतकर्ता से गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की, जिस पर उसे भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
तीसरा मामला छातामुड़ा सराईभदर रोड का है, जहां चंद्रशेखर सिदार (26 वर्ष) और दुर्गेश दास उर्फ बिट्टू (19 वर्ष) ने नशे में राहगीरों से विवाद कर एक व्यक्ति को मारपीट करते हुए जमीन पर गिरा दिया और धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया और धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस में इस्तगासा तैयार किया। चारों आरोपियों को एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र भगत, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

