*मंडल ने बड़े जोश, उत्साह और धूमधाम से मनाया*
*बिलासपुर स्टेशन महोत्सव”*
*यह महोत्सव इस शानदार स्टेशन के लगभग 135 गौरवशाली वर्षों का प्रतीक है*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़14 अगस्त 2025)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख जंक्शन बिलासपुर रेलवे स्टेशन (BSP) ने अपने गौरवशाली यात्रा पूरी करते हुए आज 14 अगस्त 2025 को स्टेशन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया | यह ऐतिहासिक स्टेशन, जो 1889-90 में स्थापित हुआ था, देश के सबसे पुराने स्टेशनों में से एक है और भारतीय रेल के विकास का साक्षी रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल थे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी सुश्री रुहीना तुफैल खान, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस. भारतीयन, मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण) श्री साई रमेश अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षकगण, बड़ी संख्या में यात्री, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव का शुभारंभ स्टेशन के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए किया गया। इस अवसर पर स्टेशन के 135 वर्षों की विकास यात्रा पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई, जिसमें इसके शुरुआती दिनों से लेकर आज के आधुनिक स्वरूप तक की कहानी शामिल थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को रंगारंग बना दिया | रेलवे स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मंडल सांस्कृतिक समिति तथा रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोकगीत, बंगाली और संबलपुरी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियां दीं, जिनसे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रेल कर्मचारियों की महिला सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ में साल के बारह महीनों के दौरान मनाए जाने वाली त्यौहारों को समर्पित नृत्य की प्रस्तुति तथा छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना गीत को दर्शकों ने काफी पसंद किया |
स्टेशन परिसर में ऐतिहासिक फोटो प्रदर्शनी, सेल्फी प्वॉइंट, स्टेशन महोत्सव आधारित स्टेंडी, और स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव से पूर्व विभिन्न विद्यालयों में आयोजित चित्रकारी, कविता पठन एवं कथा वाचन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच पर मंडल रेल प्रबंधक एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस. भारतीयन ने स्टेशन के क्रमिक विकास और महोत्सव आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि विगत 135 वर्षों में इस स्टेशन ने न केवल यात्रियों की गंतव्य यात्रा को जोड़ा है बल्कि इस क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभाई है | यह आयोजन हमारी विरासत और प्रगति का प्रतीक भी है |
मुख्य अतिथि श्री राजमल खोईवाल ने स्टेशन की नींव रखने वाले और उन सभी कर्मचारियों जिनहोने इसे अपनी मेहनत, ईमानदारी और सेवा-भाव से निरंतर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं उनका धन्यवाद किया | उन्होने कहा कि 135 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा केवल ईंट-पत्थर या पटरियों की नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सतत विकास की कहानी है। इस स्टेशन ने समय के साथ न केवल तकनीकी रूप से प्रगति की, बल्कि अपने सेवा की भावनाओं के मूल्यों को भी बनाए रखा। 1918 में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर का बिलासपुर स्टेशन में ठहरना और अपनी प्रसिद्ध कविता ‘फांकि’ की रचना को इस स्टेशन की अमूल्य धरोहर बताते हुये कहा कि यह साहित्यिक घटना बिलासपुर स्टेशन को न केवल रेलवे इतिहास में बल्कि भारतीय साहित्य में भी विशिष्ट स्थान देती है।
यात्रियों को सुरक्षित, सहज और स्मार्ट सेवाएं प्रदान करना, स्टेशन को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाना, कर्मचारियों को प्रेरणा, सम्मान और संसाधन देना तथा समाज के प्रति समर्पण एवं सहभागिता का संबंध बनाने को उन्होने मंडल की प्रमुख लक्ष्य बताया |
महोत्सव के अंत में सभी ने एक साथ स्टेशन की 135 वर्षों की सफलता और आने वाले समय में इसके और अधिक विकास के संकल्प को दोहराया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

