भैया 24 जवान शहीद,21 लापता,43 सामान्य घायल और 13 गंभीर रूप से घायल हैं
फोर्स की कार्रवाई से नक्सलियों में बौखलाहट
मंत्री साहू ने रामकृष्ण अस्पताल में घायल जवानों का हाल-चाल जाना…
रायपुर (ब्रेकिंग वायरलेस न्यूज़) बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 15 जवानों के लापता होने के साथ 5 जवान शहीद होने की खबर मिल रही है, वहीं गंभीर रूप से 7 घायल जवानों को रायपुर लाया गया है. 3 घायल जवानों को रामकृष्ण अस्पताल, 2 घायल जवानों को श्री नारायणा अस्पताल,1 जवान को बालाजी अस्पताल और 1 घायल जवान को एमएमआई में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों से मिलने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे.
—————————–
*जवानों की शहादत से सचेत हो जाए भूपेश सरकार: डॉ रमन सिंह*
इधर बीजापुर नक्सली हमले पर पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने कहा है की जवानों की शहादत से सचेत हो जाए भूपेश बघेल सरकार
———————————
इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रामकृष्ण अस्पताल में घायल जवानों का हाल-चाल जाना. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि लगातार नक्सलियों के ऊपर हमारे फोर्स का दबाव बनते जा रहा है. इस कारण से वो घिरते जा रहे हैं. बौखलाहट में कायराना हरकत को अंजाम दे रहे हैं.
*नक्सली पहले हथियार छोड़े फिर बात करें: गृहमंत्री*
ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. शांति वार्ता हम लोगों तक पहुंची नही है. इसलिए हम एथेंटिक नहीं मानते. मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि वो हथियार छोड़ें फिर बातचीत करेंगे.
तीनों जवानों का इलाज जारी
रामकृष्ण अस्पताल लाए गए तीन घायल जवानों में बलराज सिंह, कोबरा बटालियन दूसरे जवान का नाम संदीप द्विवेदी, कोबरा बटालियन और वेदप्रकाश एसटीएफ का जवान है. तीनों का इलाज जारी है.
किसी को जान का खतरा नहीं
रामकृष्ण अस्पताल लाए गए तीन घायल जवानों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर संदीप दवे ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी की स्थिति ठीक है. ऐसा कोई मेजर एंजरी नहीं लग रहा है. एक के पेट पर गोली लगी हुई है, जिनका सिटी स्कैन हमने करके देखा है. इनका तुरंत ऑपरेशन करने की जरूरत नहीं लग रही है. एक जवान के शोल्डर और एक के हाथ पर चोट है. किसी को जा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

