पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़) कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पाली पुलिस, शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन कराते हुए लगातार अभियान चलाकर लोगों को समझाइश और मनमानी करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है।
पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर पुलिस अमले के साथ स्वयं चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। जहां कोविड-19 प्रोटोकोल काल का पालन करने की नसीहत दे रहे हैं। वहीं मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी कर रहे हैं। जिसमें लगभग 9000 रुपए अर्थदंड वसूला गया। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क न पहनने वाले लोंगो पर जुर्माना के साथ साथ बेवजह घूमने वालो पर पाली पुलिस ने कार्यवाही की। पिछले कुछ दिनों से कोरोना अपने विकराल रूप में आते नजर आ रहा है जिसके मद्देनजर पाली थाना प्रभारी पाली थाना क्षेत्र में लापरवाही करने वालो के ऊपर अर्थदंड लगाकर लोगों को समझाईश दे रहे है ।साथ ही साथ कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के लिए रात्रि 9:00 बजे सभी दुकानों को बंद करा दिया गया।
ज्ञात हो कि पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में पाली पुलिस सभी चौक चौराहों में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालो मास्क ना पहनने वाले सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने वाले पर पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर और अपने टीम के साथ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तरह लगातार कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कारवाही की जा रही हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में भी नायब तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव, शनि पैकरा नगरी प्रशासन के अधिकारी cmo श्री तिवारी सहित कर्मचारी रितेश शुक्ला, रिंकू जायसवाल, प्रदीप पटेल, रामनाथ यादव आदि अन्य के द्वारा भी डोर टू डोर दुकानों में जाकर लोगों को समझाइश देते हुए शासन के निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई कर रहे हैं ।नगर पंचायत द्वारा अब तक 50000 से अधिक राशि की वसूली की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

