जेपीएल तमनार में भगवान देव शिल्पी की स्थापना, सुख समृद्धि की गई कामना
भगवान विश्वकर्मा दर्शन व संयंत्र भ्रमण के लिए उत्सुक रहे क्षेत्रवासी
तमनार – जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार में सृष्टि के निर्माता व देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की स्थापना कर उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूजा अर्चना एवं यज्ञ-हवन का अनुष्ठान कर कार्यरत कर्मचारियों, उनके परिवारों के साथ सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर जेपीएल तमनार संयंत्र परिसर को क्षेत्रवासियों के दर्शनार्थ व भ्रमण के लिए उपलब्ध कराया गया, जहाॅ सम्पूर्ण दिवस क्षेत्रवासियों ने भगवान विश्वकर्मा जी का दर्शन कर, यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया साथ ही ऊर्जा उत्पादन यंत्रों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उनका अवलोकन भी किया। इस अवसर पर गारे पालमा माइंस परिक्षेत्र 04/01 के विभिन्न ईकाईयों में भी भगवान विश्वकर्मा प्रतिमा की स्थापना की गई, जहाॅ कर्मचारियों के साथ क्षेत्रवासियों ने पूजा अर्चना कर सुखसृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम श्री पी.के. मिश्रा, प्रबंध निदेशक जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अजय पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेपीएल, श्री जी.वेंकट रेड्डी, कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड, जेपीएल तमनार, श्री प्रकाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गारे पेलमा माइंस परिक्षेत्र जेपीएल की श्री संदीप सांगवान, उपाध्यक्ष, मानव संसाधन एवं कर्मचारी सेवाएॅ, श्री एन.के.सिह, श्री ऋषिकेश शर्मा एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारियों ने यज्ञ अनुष्ठान में आहुतियाॅ देकर भगवान विश्वकर्मा से संयंत्र के सकुशल संचालन एवं कर्मचारी, उनके परिवारों के साथ सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर श्री जी.वेंकट रेड्डी कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे व समृद्धि का पर्व है। इस अवसर पर हम सब मिलकर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना करें, हमसभी मिलकर इस पर्व का स्वागत करें व इसे हर्षोल्लास के साथ मनायें। श्री पी.के. मिश्रा, प्रबंध निदेशक जेपीएल तमनार ने उत्सवधर्मी सम्पूर्ण तमनार व क्षेत्रवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी देव शिल्पी है, सृष्ठि के निर्माता है। आइयें आप हमसभी मिलकर उनकी अराधना करें, उनकी आशिष हम पर सदैव रहे, जिससे हम समस्त क्षेत्रवासी सदैव विकास की ओर अग्रसर रहें। उन्होनें समस्त क्षेत्रवासियों को संयंत्र आगमन, भ्रमण एवं सहयोग पर साधुवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सम्पूर्ण तमनारांचल में हर्ष का वातावरण देखा गया। सुबह से ही क्षेत्रवासी अपने अपने परिजनों व सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के साथ संयंत्र भ्रमण के लिए उत्सुक रहे। सभी श्रद्धालु जन विभिन्न साधनों से जेपीएल तमनार की ओर अग्रसर हुए। वहीं जेपीएल एवं सुरक्षा विभागों के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनके के भ्रमण में भरपूर सहयोग किया गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश दुबे, श्री गोविंद कुमार, श्री संजीव कुमार, श्री विजय जैन, श्री एस.सी. पाल, श्री आर. पी. पाण्डेय, श्री सुदीप सिन्हा, श्री सौरभ भट्ठाचार्य, श्री सुधीर पिल्लई, श्री एस.एम. पाठक एवं टीम एच.आर. सीएसआर एवं सुरक्षा विभाग जेपीएल तमनार के समस्त सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

