कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। रक्तदान शिविर, 53 यूनिट रक्त संग्रहित
कलेक्टर बोले-रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म
रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज 18 सितम्बर 2025) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, श्री प्रवीण द्विवेदी एवं श्री सूरज शर्मा सहित शिविर में 40 पुरुष एवं 08 महिलाओं ने रक्तदान कर कुल 53 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रायगढ़ द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना एवं आम नागरिकों में रक्तदान की जागरूकता बढ़ाना था।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। यह एक पुण्य कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है। प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस महादान में आगे आकर समाजहित में योगदान देना चाहिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया सुरक्षित वातावरण में की गई। रक्त दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में रक्तदान संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी रायगढ़ के चेयरमैन श्री मुकेश शर्मा, संतोष अग्रवाल, डॉ.एच.एस.उरांव, सिविल सर्जन श्री दिनेश पटेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल, डॉ.केनन डेनियल, डॉ.सुमित मंडल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

